राम रहीम ने खटखटाया HC का दरवाजा, CBI कोर्ट के फैसले के खिलाफ की अपील

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 सितम्बर 2017, 5:10 PM (IST)

चंडीगढ़। दो साध्वियों से रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राम रहीम की ओर से पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका दायर की है। यह याचिका राम रहीम के वकील की ओर से दायर की गई है। आपको बता दें कि सीबीआई की एक स्पेशल कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप के आरोप में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।

पंचकूला में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को दोनों साध्यवियों के रेप का दोषी करार देते हुए उसको 10-10 साल की दो अलग-अलग सजा सुनाई थी। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को 28 अगस्त को सजा दी थी। डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला और हरियाणा में हिंसा फैल गई थी और 20 से अधिक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फिलहाल, राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। जेल में राम रहीम माली का काम कर रहा है। कुछ दिन पहले ही राम रहीम की मां बेटे से मिलने के लिए गई थी। इस दौरान राम रहीम फूट-फूटकर रोने लगा था और अपने किए पर पछतावा कर रहा था। वहीं, मां ने बेटे को धैर्य रखने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें - सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर