दुल्हन ने पहनी ऐसी साडी, संभालने के लिए लगाई गई 250 लडकियां

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 सितम्बर 2017, 11:28 AM (IST)

कैंडी। शादी... जीवन का एक लम्हा है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए लोग कुछ हटके करना चाहते है, इसके लिए वो ऐसा करते जो आजतक किसी ने नहीं किया। एक ऐसी खबर इन दिनों मीडिया में काफी वायरल हो रही है। खबर के अनुसार श्रीलंका के कैंडी से आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल के करीब 250 छात्राओं ने एक 3.2 किलोमीटर की लम्बी साडी को संभाला। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस लंबी साड़ी को एक दुल्हन ने पहना था, जो अपने दूल्हे के साथ पैदल चल रही थी।

यह घटना कैंडी में सेंट्रल डिस्ट्रिक के मेन रोड पर दिखा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस अनोखी शादी में 100 से ज्यादा छात्राओं का फ्लावर गर्ल बनाया गया था। 3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी पकड़ी हुईं यह लड़कियां कैंडी स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्राएं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस शादी में केंद्रीय प्रांत के मुख्यमंत्री साराथ एक्कायका चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे। इतना ही नहीं ये स्कूली बच्चे जिस स्कूल के थे उसका नाम भी मुख्यमंत्री के नाम पर ही है। उन्होंने इस शादी के संबंध में कहा कि श्रीलंका में एक दुल्हन द्वारा पहनी गई अब तक की यह सबसे लंबी साड़ी है।

ये भी पढ़ें - इन औरतों के लिए सिर्फ नंबर है इनकी उम्र

इस संबंध मे राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण (एनसीपीए) ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। एनसीपीए के अध्यक्ष मारिनी डी लिवेरा ने एएफपी को बताया कि इस घटना की जांच शुरू की जा रही है, क्योंकि हम इसे कोई ट्रेंड नहीं बनाना चाहते। डी लिवेरा ने कहा कि स्कूल छात्राओं को घंटों किसी समारोह के लिए तैनात करना कानून जुर्म है, जिसकी कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Solve This...यहां छुपे है कुछ राज्यों और शहरों के नाम