UN में भारत का करारा जवाब, कहा- पाकिस्तान है टेररिस्तान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017, 09:20 AM (IST)

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बास के आरोपों का जवाब देते हुए भारत ने आतंक का पर्याय है। आतंकवादियों के पनाहनार पाकिस्तान को भारत ने टेरस्तिान करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव ईनम गंभीर ने कहा है कि यह असाधारण है कि एक स्टेट जो ओसामा बिन लादेन और मुल्ला उमर को पनाह देता है तथा खुद को पीडित होने का दिखावा करता है।

भारत ने कहा कि दुनिया को मानवाधिकार पर पाकिस्तान के ज्ञान की जरूरत नहीं है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करता रहा है। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए जम्मू कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा है।

आपको बता दें की गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खाकन ने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में भारत पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि भारत कश्मीरियों के आत्म निर्णय के अधिकार को निर्ममता से दबा रहा है। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिये तैयार है। कश्मीर पर एक विशेष दूत की नियुक्ति की जानी चाहिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर में पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है बच्चों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। ये एक युद्ध अपराध है और सीधे तौर पर जेनेवा कंवेंशन का उल्लंघन है। इसकी अंतरराष्ट्रीय जांच की जानी चाहिये।

ये भी पढ़ें - माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....