दो वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइकें, एक स्कूटी सहित 2 चाकू बरामद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 सितम्बर 2017, 7:00 PM (IST)

हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटना रोकने के लिए छिजारसी चौकी पर पुलिस द्वारा चलाए जांच अभियान में दो वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। अभियान के दौरान बाइक पर दो लोग संदिग्ध नजर आए तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों अंतर्जनपदीय वाहन चोर हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 10 बाइक, एक स्कूटी और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के बाद जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की संभावना जता रही है। पिलखुवा डीएसपी अजय श्रीवास्तव ने बताया गया गिरफ्तार वाहन चोरों के नाम उपेंद्र उर्फ सत्ते और अंकुर उर्फ डब्बू है।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - पति को आकर्षित करने के लिए अपनाएं ये विधि



ये भी पढ़ें - चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...