नई दिल्ली। कहा गया है कि करत करत अभ्यास के जडमति होते सुजान। इंसान यदि सीखने की कोशिश करे तो कुछ भी असंभव नहीं है। अगर सिखाने पर आ जाए तो भी क्या नहीं सिखा सकता। एक ऐसा ही मामला चीन से सामने आया है। यहां एक महिला ने ऐसा कारनामा किया जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस महिला ने अपनी तीन साल की पालतू बिल्ली के मुंह से खुद को मां कहलवाना सीखा दिया। इस महिला ने इस बिल्ली का नाम प्यार से माउ ताइ मी (बहुत खूबसूरत बाल) रखा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जा रहा है कि यह महिला रोजाना अपनी बिल्ली को ममा कहना सिखाती थी। बिल्ली ने भी धीरे-धीरे ममा कहना शुरू किया। पहले वह केवल धीरे से म या मा ही कह बाती थी लेकिन एक दिन उसने पूरा शब्द ममा कहा। महिला खुद यह सुनकर हैरान थी और बहुत खुश भी थी। उसने अपनी बिल्ली का विडियो बनाकर शेयर किया। स्थानीय मीडिया में इस बिल्ली का यह विडियो काफी छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें - अघोरी बाबाओं की अघोरी दुनिया