जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा कल नवरात्री की पूर्व संध्या पर शहर के हर बूथ पर बूथ स्तरीय अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले प्रमुख धार्मिक स्थलों पर व प्रमुख स्थानों पर ‘‘कमल रंगोली‘‘ बनाएगी।
शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि देश, प्रदेश व शहर की खुशहाली के लिए और नवरात्री की शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए हर बूथ पर बूथ कमेटिया व शहर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ‘‘कमल रंगोली‘‘ बनाकर नवरात्री शुभकामनाओं का संदेश लिख कर दीपक प्रज्जवलित करेंगी और पार्टी के जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने निवास स्थानों पर ‘‘कमल रंगोली‘‘ बनाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे