एमबीएस अस्पताल :मरीजों की संख्या बढी़, वार्डों में बेड की हुई कमी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 सितम्बर 2017, 1:55 PM (IST)

कोटा। संभाग के सबसे बडे़ एमबीएस अस्पताल में डेंगू से पीडित मरीजो की संख्या लागातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में अब अस्पताल के वार्डो का हाल ऐसा हो गया है कि वार्डों में मरीजों के लिए बेड भी कम पड़ गए हैं। जिसके बाद मरीजों का जमीन पर ही इलाज हो रहा है। लेकिन इन सबके बीच अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों पर इस कदर हावी है कि मरीजों काे वार्डो में बेड लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं परिजनों के साथ नही होने पर देश के अलग-अलग स्थानो से आने वाले सैकडो़ं कोचिंग छात्रो को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सेन्ट्रल लेब में डेगुं, स्वाईनफ्लू सहित कई बिमारियो की जाचे करवाने वालो की भीड मे भी लगातार बढोतरी देखी जा रही है। कोटा मेें डेेंगू ने दर्जनों कोचिंग छात्रों सहित करीब चार सौ से अधिक लोगों को चपेट में ले लिया है। जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े : इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!