देवा शास्त्री बने टाइगर फोर्स के यूथ जिलाध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 सितम्बर 2017, 3:36 PM (IST)

करौली। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव जाँच एवं सतर्कता अधिकारी प्रभारी करौली मोहर सिंह बैरवा द्वारा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मीना की अनुशंसा पर नादौती निवासी देवकी नंदन उर्फ देवा शास्त्री को जिला करौली का युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय सचिव जाँच एवं सतर्कता अधिकारी प्रभारी ने नियुक्ति आदेश के एक माह के अंदर अपनी जिले की कार्यकारणी घोषित कर क्षेत्र में फैल रहे भ्रष्टाचार व अत्याचार पर अंकुश एवं नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए हैं शास्त्री की नियुक्ति पर टोडाभीम विधायक घनश्याम महर,नादोती प्रधान धनुचंद सांवरिया, सरपंच संघ के अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह खटाना, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिजेन्द्र सिह जीरना,गुढ़ाचन्द्रजी मण्डल अध्यक्ष शीशराम डोई एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा क शास्त्री की नियुक्ति से क्षेत्र में भ्रष्टाचार व अत्याचार की घटनाओं पर रोक लग सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे