पेडों से बनाया विशालकाय QR Code, ऐसे होगा स्कैन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 सितम्बर 2017, 1:16 PM (IST)

बीजिंग। पर्यटन को बढावा देने के लिए सभी देश अलग-अलग तरीके आजमाते है। चीन ने पर्यटन को बढावा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। चीन के इस तरीके को देखकर हर कोई चकित है। स्थानीय पर्यटन को बढावा देने के लिए चीन में एक गांव में विशाल क्यूआर कोड बनाया है। इस क्यूआर कोड को आसमान से स्कैन किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस क्यूआर कोड की तस्वीरें जबरदस्त वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस विशाल क्यूआर कोड को बनाने में एक लाख से अधिक पेड़ों की जरुरत पड़ी।

यह कोड शिलिन्शुई में बनाया है, जो चीन के हेबेई प्रांत के बाओडिंग शहर में स्थित है। इस क्यूआर कोड को गांव के वीचैट ऑफिशियल अकाउंट से लिंक किया गया है। इच्छुक पर्यटकों को इस गांव के बारे में अधिक जानकारी CGTN के रिपोर्ट से मिल सकती है। इस कोड के जरिए गांव के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शंघाई एक्सपैट के रिपोर्ट के अनुसार, इस विशाल क्यूआर कोड को 1,30,000 से अधिक चीनी जुनिपर पेड़ के साथ बनाया गया है और यह 227 मीटर लंबे मैदान में फैला हुआ है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 2015 में शिलिन्शुई को हेबई में सबसे सुंदर गांव का दर्जा दिया गया।

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की सबसे खतरनाक लेडी गैंगेस्टर्स