कोटा स्मार्ट सिटी लि. की बोर्ड की हुई बैठक, दशहरे मैदान में हो रहे विकास कार्याे पर हुई चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 सितम्बर 2017, 7:30 PM (IST)

कोटा। शहर को स्मार्ट बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली कंपनी कोटा स्मार्ट सिटी लि. के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसके पहले स्मार्ट सिटी के सभी लोगों को दो नई सौगातें दी गई। जिसमें रियायती दरों पर ऑनलाइन बुक बैंक साथ ही निशुल्क डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल शामिल है। इन दोनों सौगातो का शुभारंभ स्वायत्त शासन विभाग के प्रिंसीपल सेकेट्री डॉ. मनजीत सिंह ने किया। इस दौरान महापौर महेश विजय, यूआईटी चैयरमेन रामकुमार मेहता सहित जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ओर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान शहर को स्मार्ट बनाने और पॉलीथीन मुक्त करने में अपना सहयोग कर रहे कई शहरवासियों को मनजीत सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के बाद शहर को स्मार्ट सिटी बनाने पर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 175 करोड रूपए की लागत से तैयार हो रहे दशहरे मैदान के विकास कार्यो पर चर्चा की गई। साथ ही स्मार्ट पार्किंग, नालों के सौंदर्यकरण, एरिया बेस्ड डवलपमेंट सहित कई मुद्दों पर मंथन किया। वहीं बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे