अबु इस्लाइल के बाद लश्कर ने इस्लाम को सौंपी कमान, जानिए कौन है..

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 सितम्बर 2017, 09:09 AM (IST)

जम्मू। जम्मू कश्मीर में लश्कर कमांडर अबु इस्माइल के मुठभेड में मारे जाने के बाद लश्कर ए तैयबा ने अपना नया कमांडर चुन लिया है। लश्कर ए तैयबा ने जीनत उल इस्लाम को अपना नया कमांडर चुना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीनत उन इस्लाम कश्मीर का ही रहने वाला है। इस्लाम दक्षिणी कश्मीर के शोपियां स्थित सुगन जानीपुरा का रहने वाला है। जीनत उल इस्लाम घाटी में सुरक्षाबलों के निशाने पर रहे मोस्ट वांटेेड आतंकियों की सूची में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 28 वर्षीय जीनत उल इस्लाम नवंबर 2015 में आतंकी संगठन लश्कर से जुडा था। ज्ञातव्य है कि यह पहली बार है जब आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने कश्मीर की कमान किसी स्थानीय को सौंपी है। इससे पहले कश्मीर में लश्कर के ज्यादातर कमांडर पीओके या पाकिस्तान के थे।

रिपोर्ट के अनुसार जीनत उन इस्लाम विस्फोटक आईईडी बनाने में दक्ष है। उसे आईईडी बनाने का महारथी माना जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लाम 23 फरवरी को शोपियां में हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपियों में से एक है। ज्ञातव्य है कि शोपियां में आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन जवानों और एक महिला की मौत हो गई थी। जीनत उल इस्लाम स्थानीय कॉलेज से आर्ट्स में ग्रैज्एट है। इस्लाम को 2008 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उस वक्त वह अल बद्र संगठन का सदस्य था। इस्लाम को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। वह 2011 में जेल से छूटा। जेल से छूटने के बाद उसने कुछ समय अपने पिता के साथ काम किया। इस दौरान उसकी शादी हो गई। शादी के बाद वह 2015 में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड गया।

इस्लाम से पहले ये रहे कश्मीर में लश्कर के कमांडर:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ज्ञातव्य है कि इस साल घाटी में मुठभेड में मरने वाला अबु इस्माइल लश्कर का चौथा कमांडर था। इससे पहले अबु दुजाना, जुनैद मट्टू और बशीर लश्करी लश्कर के कमांडर रहे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। वहीं हिज्बुल मुजाहिदीन के भी तीन सरगना सब्जार अहमद भट्ट, सज्जाद अहमद और यासीन इट्टू को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल