पाक ने अरनिया सेक्टर में BSF चौकियों पर रातभर की गोलीबारी, दागे मोर्टार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 सितम्बर 2017, 08:36 AM (IST)

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान आए दिन जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी करता रहता है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू के अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पाक रेंजर्स ने बीएसएफ की आर्धा दर्जन चौंकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और मोर्टार दागे। शुक्रवार देर रात शुरू हुई गोलीबारी शनिवार सुबह 6.30 बजे तक चलती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान रेंजर्स की इस फायरिंग में किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड जवाब दिया।

ज्ञातव्य है कि गुरुवार रात भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान बजेन्दर बहादुर सिंह शहीद हो गया था। वहीं बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाही में पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। इससे पहले बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलीबारी में तीन भारतीय जवान घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार को ब्रामण बेला और रायपुर सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष सीजफायर और आतंकी हमलों में अब तक 48 जवान शही हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से इस वर्ष एक अगस्त तक एलओसी से सटे इलाकों में 286 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जबकि साल 2016 में 228 बार पाकिस्तान ने युद्धविराम तोडा था।


ये भी पढ़ें - यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...