रेस्टोरेंट पर फ्री में खाना खाया, पैसा मांगा तो फायरिंग कर फरार हो गए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017, 11:36 PM (IST)

जयपुर। मालवीय नगर के डी ब्लाक में शुक्रवार रात को दो युवकों ने एक रेस्टोरेंट पर खाना खाया। इसके बाद पैसे मांगने पर दोनों युवक रेस्टोरेंट संचालक भाईयों पर फायरिंग कर भाग गए। घटना रात 7.30 बजे की है। डी ब्लाक में ज्ञान विहार स्कूल के पास वेन्डीज रेस्टोरेंट है। यहां दो युवकों ने आर्डर देकर खाना मंगाया। इसके बाद जाने लगे तो रेस्टोरेंट चलाने वाले, चन्द्रप्रकाश और सुरेश ने उनसे पैसा मांगा तो कनपटी पर बंदूक रखी और फायर कर भाग गए। दोनों भाईयों में किसी के गोली नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विश्वकर्मा में फैक्ट्री में आग

विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक डामर फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने कुछ देर में भीषण रुप ले लिया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे