हरियाणा के मंत्री ने डेरा से वापस लिया 51 लाख रुपये का अनुदान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017, 9:09 PM (IST)

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा में हाल में हुए विवादों के मद्देनजर हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उनके द्वारा घोषित 51 लाख रुपये की अनुदान राशि वापस ले ली गई है। शर्मा ने मीडिया से कहा, डेरा सच्चा सौदा (सिरसा) के लिए 15 अगस्त को घोषित की गई 51 लाख रुपये की अनुदान राशि वापस ले ली गई है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने पंचकूला में 25 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को अपने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया था। राम रहीम अब 20 साल सश्रम कारावास की सजा भुगत रहा है। मंत्री शर्मा डेरा के एक कार्यक्रम में 15 अगस्त को सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा गए थे और उन्होंने हरियाणा सरकार की तरफ से 51 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सिरसा चंडीगढ़ से 260 किलोमीटर दूर है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा (60) डेरा प्रमुख राम रहीम के पैर छूते दिखाई दिए थे। डेरा प्रमुख राम रहीम रोहतक के पास सुनारिया जिला जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें - जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..