मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया बारां जिले का दौरा, अधिकारी रहे चौकस

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 7:38 PM (IST)

बारां। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे गुरुवार दोपहर दो बजे जिले के छीपाबड़ौद कस्बे में पहुंचीं। हेलिपेड पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर विधायक सहित भाजपा नेता, कलेक्टर, एसपी मौजूद थे। मुख्यमंत्री छीपाबड़ौद में भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक प्रतापसिंह सिंघवी के घर गई। वहां सिंघवी की मां कमला देवी के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने सिंघवी के परिवार की महिलाओं को सांत्वना दी। उसके बाद छीपाबड़ौद कस्बे में तीन अन्य स्थानों पर पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी नागर, भाजपा नेता परमानन्द मित्तल के घर जाकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारी चौकस नजर आए। बाद में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री छीपाबड़ौद से बूंदी रवाना हो गईं। वहां उनका तीन दिन रुकने का कार्यक्रम है।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’