रोहतक जेल में मां नसीब कौर को देख फूट-फूटकर रोने लगा राम रहीम

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 7:37 PM (IST)

रोहतक। साध्वियों से बलात्कार के केस में रोहतक की जेल में बंद राम रहीम से गुरुवार को उनकी मां नसीब कौर ने मुलाकात की। मां को देख राम रहीम फूट-फूटकर रोने लगा। राम रहीम को अपने किए पर काफी पछतावा हो रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार दोपहर 3 बजे राम रहीम की मां नसीब कौर रोहतक जेल पहुंची। जेल के मुलाकाती कक्ष में दोनों के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। मां को देखते ही राम रहीम भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। वहीं, मां ने राम रहीम को धैर्य रखने की सलाह दी।

मुलाकात के बाद करीब चार बजे नसीब कौर रोहतक जेल से बाहर आई। आपको बता दें कि यह पहला मौका है, जब राम रहीम से परिवार का कोई सदस्य मिलने गया। इससे पहले राम रहीम ने जेल में 10 लोगों से मिलने की इच्छा जाहिर की थी और जेल प्रशासन को लिस्ट सौंपी थी। इस लिस्ट में मां नसीब कौर, राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत, राम रहीम के बेटा जसमीत, बेटी चरणप्रीत व अमरप्रीत, दामाद शान-ए-मीत और रूह-ए-मीत, डेरा की चेयरपर्सन विपसना और सेवादार दान सिंह का नाम था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जेल प्रशासन ने यह लिस्ट हरियाणा पुलिस को सौंपी थी और जब पुलिस डेरा मुख्यालय पहुंची तो उसे राम रहीम के परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने यह लिस्ट वापस जेल प्रशासन को लौटा दी थी।

ये भी पढ़ें - अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर