नादौती पहुंचा परशुराम रथ, ब्राह्मणों ने किया स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 3:59 PM (IST)

नादौती। उपखंड मुख्यालय स्थित भौमियाजी के मंदिर पर गुरुवार दोपहर को भगवान परशुराम का रथ पहुंचा। ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष रमेश अवस्थी ने विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन किया और रथ को रवानगी दी। रथ के साथ आए नन्दकिशोर और आचार्य राजेश्वर अध्यक्ष ब्रह्म परशुराम अखाड़ा वालों का ब्राह्मण समाज के गणमान्य जनों ने माला पहनाकर स्वागत किया। रथ के साथ आये आचार्य राजेश्वर ने बताया कि भगवान परशुराम यात्रा 5 मार्च को लोहार्गल धाम झुंझुनूं से प्रारंभ हुई है जिसका कुरुक्षेत्र हरियाणा में जाकर समापन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

परशुराम रथ के साथ आये व्यवस्थापक पंडित नन्द किशोर ने बताया कि भगवान परशुराम यात्रा सम्पूर्ण भारत देश के 687 जिला मुख्यालयों सहित 4000 कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। रथ यात्रा 1 लाख 11 हजार किलोमीटर दूरी तय करेगी।

ये भी पढ़ें - यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां