Bday special:आयुष्मान खुराना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 2:51 PM (IST)

बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयुष्मान खुराना को आज किसी खास पहचान की जरूरत नहीं है। आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड जगत में अपने करयिर की शुरूआत की है। आयुष्मान खुराना इंडियान टेलीविजन एंकर, सिंगर और एक्टर हैं। आयुष्मान ने अपनी पढाई पूरी करने बाद पहले आरजे रेडियो जॉकी, वाीडियो जॉकी और फिर एंकर के रूप में काम किया। उन्होंने एमटीवी के कई लोकप्रिय शो का संचालन भी किया है। वह कई टेलीविजन प्रोगामों में एंकर के रूप में दिख चुके हैं। आयुष्मान ने इंडिया गॉट टैलेंट और जस्ट डांस जैसे लोकप्रिय प्रोगाम की एंकरिंग की है, इसके साथ-साथ वह आईपीएल सीजन में भी एंकरिंग कर चुके हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ में हुआ था और उनका परिवार आज भी वहां पर रहता है। उनके पिता पी.खुराना लोकप्रिय ज्योतिषी हैं और उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। उनके एक भाई भी हैं जिनका नाम अपारशक्ति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

2012 में आयुष्मान ने शुजित सरकार की रोमानी हास्यप्रधान फिल्म विकी डोनर में काम किया था जो की शुक्राणु दान तथा बांझपन पर आधारित थी। इस फिल्म को बॉक्सऑफिस में सफलता मिली साथ ही समीक्षकों ने बहुत ही सहराया था।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

आयुष्मान ने अपनी पढाई सेंट जॉन हाई स्कूल और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ से की थी। इसके बाद मुख्य रूप से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की पढाई की और इसके बाद स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी से जनसंचार में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।

ये भी पढ़ें - Shocking: सैफ की बेगम को अमिताभ बच्चन ने जबरन किया Kiss, फिर क्या हुआ?

आयुष्मान ने पांच साल तक थिएटर किया हैं वे.डी.ए.वी.कॉलेज, चंडीगढ के आगाज और मंचतंत्र नामक थिएटर ग्रुप के फाउंडर मेम्बर भी है। ये दोनों ही ग्रुप, चंडीगढ के प्रमुख सक्रीय थिएटर ग्रुप्स में शामिल है। उन्होंने नुक्कड नाटकों में भी हिस्सा लिया और विभिन्न राष्ट्रिय कॉलेज महोत्सवों में पुरस्कार भी जीते हैं।

ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

बता दें खुराना ने अपने टेलीविजन करियर की शुरूआत महज 17 साल की उम्र मेंही कर दी थी, वे सबसे पहले सन 2002 में चेनल वी के पॉपस्टार्स नामक रियेलिटी शो में दिखाई दिए। उनकी पहली जॉब दिल्ली में बिग एॅफ एफ रेडियो जॉकी के रूप में लगी थी। सन 2007 में उन्हें यंग अचिवर्स अवॉर्ड भी मिला था।

ये भी पढ़ें - अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

आयुष्मान ने लेखन किया हैं, परन्तु उनके उल्लेखनीय लेखन कार्यों में खुद की जीवनी शामिल है। यह साल 2015 में आई थी और इसका नाम है। क्रेकिंग द कोड-माय जर्नी टू बॉलीवुड इसे लिखने में उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप का भी योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य

आयुष्मान खुराना की अब तक की फिल्में है, विक्की डोनर, नौटंकी साला, मद्रास कैफे, बेवकूफियां, हवाईजादा, दम लगा के हैशा हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान की आगामी 2 फिल्में दी हैं। जिसमें कृति सेनन...राजकुमार राव के साथ बरेली की बर्फी और भमि पेडनेकर के साथ शुभ मंगल सावधान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में