हिरण शिकार मामले में आज फिर होगी बहस, सलमान हैं आरोपी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 11:45 AM (IST)

जोधपुर। 1 अक्टूबर 1998 की रात जोधपुर-पाली रोड पर स्थित कांकाणी गांव में हुए चिंकारा शिकार मामले में गुरुवार को फिर बहस होगी। कल समयाभाव के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी थी। अब गुरुवार को फिर बहस होगी।

दूसरी ओर आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ अदालत को गुमराह करने के आरोप की दो अर्जियां पर भी बहस होनी हैं। दोनों अर्जियों पर 16 सितंबर को बहस होगी।

बुधवार को इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक भवानीसिंह भाटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) देवकुमार खत्री के समक्ष बहस शुरू की। लोक अभियोजक ने कोर्ट को घटनास्थल का पूरा ब्यौरा बताया। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में भी कोर्ट को विस्तृत रूप से बताया। कोर्ट में दलील दी कि चश्मदीद गवाह पूनमचंद का बयान सलमान खान के सामने हुआ था और उसने खुद बहुत नजदीक से सलमान खान को शिकार करते हुए देखा था। यह बात उसने कोर्ट में स्वीकार की थी। बहस के दौरान सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत और सैफ अली खान, नीलम सोनाली बेंद्रे के अधिवक्ता केके व्यास अपने क्लाइंट का पक्ष रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे