रोहिंग्या : भारत ने बढाए मदद के हाथ, बांग्लादेश भेजी राहत सामग्री

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 09:23 AM (IST)

नई दिल्ली। मोदी सरकार का रोहिंग्या मुस्लिम के प्रति अब तक का सख्त रवैया के बीच एक नई खबर आ रही है। केंद्र सरकार रोहिंग्या मुस्लिम की मदद के लिए आगे आई है। केंद्र सरकार बांग्लादेश में शरण लिए रोहिंग्या मुस्लिमों की मदद के लिए ढाका को मानवता के आधार पर सहायता देगी। आपको बता दें कि दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैयद मुअज्जम अली ने बीते सप्ताह भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान रोहिंग्या संकट पर दोनों अधिकारियों के बीच चर्चा हुई थी।

भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने कहा, भारतीय विमान गुरुवार मानवीय सहायता की पहली खेप लेकर पहुंचेगा। यह विमान दोपहर 11 बजे चटगांव एयरपोर्ट पर उतरेगा। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला राहत सामाग्री बांग्लादेश के सडक़ परिवहन मंत्री ओबैदुल कादिर को सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

म्यांमार के रखाइन में हिसा भडक़ने के बाद वहां से बांग्लादेश भागे रोहिंग्या लोगों की संख्या 25 अगस्त से लेकर अब तक 379,000 हो गई है। जिसकी मदद के लिए भारत ने बांग्लादेश की तरफ हाथ बढ़ाया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने हुई हिंसा के बाद 370,000 रोहिंग्या बांग्लादेश भाग गए।

ये भी पढ़ें - भूत की आवाज सुनकर पहले भागे मुखिया फिर भागे बच्चे, लेकिन....?