नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था सौतेला बाप, गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 सितम्बर 2017, 6:31 PM (IST)

मेरठ। जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में एक सौतेले बाप द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात आरोपी की पत्नी ने स्वयं जब पति को दुष्कर्म करते पकड़ लिया तो उसने पुलिस को सूचना दी और पति को गिरफ्तार कराया।

परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में मंगलवार देर रात कलयुगी सौतेले पिता ने कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया।

सौतेले पिता ने घर में अकेली पाकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच लड़की की मां आ गई और उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी की पत्नी ने फौरन पुलिस को सूचना दी और पति को गिरफ्तार करवाया।

लड़की का आरोप है कि उसका सौतेला पिता पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे