कंगना के इंटरव्यू पर बोले आदित्य के बेटे सूरज पंचोली, लेंगे कानून का सहारा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 10 सितम्बर 2017, 11:38 AM (IST)

अपनी अपकमिंग मूवी ‘सिमरन’ से पहले कंगना रनोत खुलकर अपनी पास्ट लाइफ के बारे में बोल रही हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस पर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड कंगना रनोत के इंटरव्यू के बाद से इंडस्ट्री के कई बड़े नाम विवादों में घि‍र गए हैं। इनमें से एक बड़ा नाम है एक्टर आदित्य पंचोली का जब कंगना बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रही थी। तब उनका अफेयर खुद से 20 साल बड़े आदित्य के साथ शुरू हुआ था। कंगना का इंटरव्यू आने के बाद पहली बार आदित्य के बेटे ने पिता के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की है। सूरज पंचोली ने कहा कि, ‘जब कंगना और उनके पापा का अफेयर था तब वो 15 साल के थे। उस समय उन्हें समझ नहीं थी कि क्या चल रहा है लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा था कि घर में सब ठीक नहीं है।’ सूरज ने कहा कि, ‘इन सब का असर मेरी मां जरीना वाहब पर हो रहा था। मुझे पता था कि हमारे घर में कुछ भी ठीक नहीं है। वो बहुत खराब समय था। ये सब तब तक चलता रहा था जब तक कंगना का अफेयर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से शुरू नहीं हो गया।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

खबरों की मानें तो जब आदित्य पंचोली से कंगना के इंटरव्यू के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि, ‘वह पागल लड़की है। क्या करें, क्या आपने इंटरव्यू देखा? क्या आपको ऐसा नहीं लगा कि कोई पागल इंसान बातें कर रहा हो?’

ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम

आदित्य ने ये भी कहा कि कंगना की बात सुनने के बाद से वो काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कंगना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। वो झूठ बोल रही है इसलिए मैं कानून की मदद लूंगा।’

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें

बता दें कि सूरज पंचोली का नाम उस समय चर्चा में अाया था जब एक्ट्रेस जिया खान ने सुसाइड कर ली थी। जिया की मम्मी राबिया ने ये दावा किया था कि उनकी बेटी जिया ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका मर्डर सूरज ने किया है। बता दें कि 3 जून 2013 में जिया खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब