सामने आया रागिनी एमएमएस 2.2 का पहला लुक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 सितम्बर 2017, 3:43 PM (IST)

सीरियल पवित्र रिश्ता और ये हैं मोहब्बतें से लाइमलाइट में आने वाली करिश्मा शर्मा जल्द ही लोगों को एक बार फिर अपने हॉट अवतार में दिखाई देंगी। ALT Balaji जल्द वेब सीरीज रागिनी एमएमएस 2.2 लेकर आने वाला है। इस वेब सीरीज की लीड एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा की फोटो शुक्रवार को एकता कपूर ने शेयर की। इस पहले लुक में करिश्मा शर्मा टॉपलेस दिखाई दे रही हैं। बता दें इससे पहले भी करिश्मा समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोज पोस्ट करती रही हैं। ALT बालाजी ने रागिनी एमएमएस 2 की वेब सीरीज का पहला लुक शेयर करते हुए उसका कैप्शन लिखा, ‘सेक्स मिट हॉरर’। इस लुक में करिशमा की बैक दिखाई दे रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गौरतलब है ALT बालाजी के बैनर तले बनने वाली वेब सीरीज को काफी लोग पसंद करते हैं। इससे पहले भी फिल्म में एकता ने सेक्स और हॉरर को एक ही समय में बहुत ही उम्दा तरीके से पेश किया था अब देखना ये होगा कि सीरीज में उनका ये जादू चल पाता है या नहीं। कहा जा रहा है कि रागिनी एमएमएस 2.2 की वेब सीरीज में नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...