अगर RSS के बारे में नहीं लिखती तो आज जिंदा होती गौरी लंकेश: BJP नेता

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 सितम्बर 2017, 09:02 AM (IST)

कर्नाटक। कर्नाटक के बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या ने राजनीतिकं रंग ले लिया है। ज्ञातव्य है कि गौरी लंकेश की हत्या के बाद कई राजनेताओं ने इस हम्या की निंदा की। कांग्रेस ने गौरी लंकेश की हत्या को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला। वहीं बीजेपी सरकार ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के एक विधायक ने गौरी लंकेश की हत्या पर ऐसा बयान दिया है कि इससे बवाल खडा हो सकता है। कर्नाटक के बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री जीवराम ने कहा है कि गौरी लंकेश मेरी बहन जैसी थी लेकिन जिस तरह से उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लिखा, वह गलत है।

बीजेपी नेता ने कहा कि अगर वह आरएसएस के लोगों की मौत के जश्न के बारे में ना लिखती तो शायद आज जिंदा होती। दरअसल पूर्व मंत्री जीवराम बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कई आरएसएस कार्यकर्ताओं को मार दिया गया, लेकिन सिद्धारमैया सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अभी तक संघ परिवार के 11 लोग मारे जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हमनें संघ के लोगों को मरते हुए देखा, जिसके बाद गौरी लंकेश ने भी उनके बारे में लिखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जीवराम ने कहा कि अगर वह इस तरह के लेखों से दूरी बनाए रखती तो शायद जीवित होतीं। ज्ञातव्य है कि अज्ञात हमलवारों ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश को उनके घर के बाहर ही गोलियों से छलनी कर दिया था। हमलवारों ने गौरी लंकेश को नजदीक से 7 गोलियां मारी थी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ज्ञातव्य है कि गौरी लंकेश की हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। गौरी लंकेश साप्ताहिक मैग्जीन लंकेश पत्रिके की संपादक थीं। लंकेश के दक्षिणपंथी संगठनों से वैचारिक मतभेद थे।

ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके