किसान आज निकालेंगे आक्रोश रैली

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 सितम्बर 2017, 09:36 AM (IST)

श्रीगंगानगर। कई किसान संगठन मिलकर गुरुवार को आक्रोश रैली निकालेंगे। यह रैली अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति सहित अनेक संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रवक्ता विजय रेवाड़ ने बताया कि कई दिनों से कई गांवों में संपर्क कर किसानों को एकजुट किया जा रहा था। सभी ने रैली को समर्थन दिया। रोहिड़ांवाली, कोनी, मोहनपुरा, फतूही, मिर्जेवाला, दौलतपुरा, संगतपुरा, 8 क्यू, भागसर, दलियांवाली, बनवाली, अबोहरिया आदि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों ने आक्रोश रैली में शामिल होंगे। किसान फिरोजपुर फीडर की रिलाइनिंग आदि की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे