शुरू हुई ‘केदारनाथ’ की शूटिंग, उठा सुशांत के किरदार से परदा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 सितम्बर 2017, 11:17 AM (IST)

काफी लंबे समय से चर्चित फिल्म ‘केदारनाथ’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इस ​फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपने करियर की शुरूआत करने जा रही है। सारा के साथ फिल्म सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरु होने वाली हैं, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म की टीम केदारनाथ पहुंच चुकी है और फिल्म की शूटिंग 5 सितंबर से शुरू भी हो चुकी हैं वहीं केदारनाथ से दोनों स्टार्स की कई तसवीरें सामने आई है। वहीं शूटिंग शुरू करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सहित फिल्‍म की टीम ने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

‘केदारनाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत एक पिट्ठू मजदूर की भूमिका में हैं। पिट्ठू मजदूर केदारनाथ में यात्र‍ियों को लाने ले जाने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

उनके भाई का किरदार बाल कलाकार अक्षत भट्ट निभा रहे हैं। पहले दिन अभिनेता, उनकी मां और भाई पर कुछ शॉट फिल्माये गये।

ये भी पढ़ें - आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग

लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता का कहना है कि, ‘फिल्म की शूटिंग अब जारी रहेगी। पहले दिन चार-पांच शॉट और डायलॉग पर काम हुआ। पोस्टर में केदारनाथ मंदिर के अलावा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा और दो प्यार करने वाले जोड़े की परछाई भी नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा

इसके अलावा गंगा में तैरती नाव, हिमालय की चोटी और भगवान शिव का त्रिशूल नजर आ रहा है। इस फिल्म का टैगलाइन है लव इज पिलग्रिम यानि प्रेम तीर्थयात्री है।

ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल