तीसरे स्थान पर आए कंगारू ऑफ स्पिनर नाथन लियोन, ये हैं टॉप...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 सितम्बर 2017, 3:37 PM (IST)

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर भारी पड़े। लियोन ने ढाका के जहूर अहमद स्टेडियम में जोरदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। दूसरे टेस्ट के पहले दिन सोमवार को उनकी फिरकी में फंसकर बांग्लादेश ने एक समय 117 रन में ही पांच विकेट खो दिए थे।

लियोन ने दिनभर के खेल में पांच विकेट चटकाए। लियोन दूसरे दिन भी दो और विकेट लेने में सफल रहे। लियोन अब एशियाई धरती पर टेस्ट में एशियन स्पिनर्स को छोडक़र तीसरे सफलतम स्पिनर बन गए हैं। लियोन के एशिया में 17 टेस्ट में 32.76 के औसत व 3.34 के इकोनोमी रेट से 77 विकेट हो गए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 50/8 विकेट है। एशियाई मैदानों पर सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 97 टेस्ट में 612 विकेट झटके। वैसे 29 वर्षीय लियोन के कुल 68 टेस्ट में 256 विकेट हैं।

अब हम देखेंगे एशियाई धरती पर टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशिया से बाहर के 5 और स्पिनर्स का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)

टेस्ट : 25
विकेट : 127
औसत : 26.81
इकोनोमी रेट : 3.05
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 94/7 विकेट

यह भी पढ़े : वनडे में एमएस धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि


डेनियल वेटोरी (न्यूजीलैंड)

टेस्ट : 21
विकेट : 98
औसत : 28.86
इकोनोमी रेट : 2.51
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 28/6 विकेट


यह भी पढ़े : रोहित ने दिखाया तगड़ा खेल, पर टॉप-10 में नहीं, ये दिग्गज है नं.1


ग्रीम स्वान (इंग्लैंड)

टेस्ट : 13
विकेट : 73
औसत : 25.97
इकोनोमी रेट : 2.84
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 82/6 विकेट


यह भी पढ़े : एमएस धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि, ये 5 भारतीय हैं आगे


डेरेक अंडरवुड (इंग्लैंड)

टेस्ट : 22
विकेट : 73
औसत : 26.65
इकोनोमी रेट : 2.02
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 28/5 विकेट


यह भी पढ़े : ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने


रिची बेनो (ऑस्ट्रेलिया)

टेस्ट : 12
विकेट : 71
औसत : 19.32
इकोनोमी रेट : 1.87
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 72/7 विकेट

यह भी पढ़े : वनडे में एमएस धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि