ऋतिक कंगना विवाद पर बोली यह सिंगर, कहा...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 सितम्बर 2017, 2:38 PM (IST)

कंगना रनोत यूं तो अपनी फिल्म सिमरन के प्रमोशन में लगी हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में आए उनके इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के साथ हुआ उनका विवाद ही चर्चाओं का विषय बना हुआ है। अपने एक्स हसबैंड पर नेशनल टेलीविजन पर हुए इस हमले पर जहां उनकी पत्नी सुजैन खान खुलकर सामने आई हैं तो अब सिंगर सोना महापात्रा ने कंगना द्वारा अपनी लव लाइफ टेलीविजन पर डिस्कस करने की बात को फिजूल और गैर जरूरी कहा है। इसके चलते अब उनका विरोध भी शुरू हो गया है। सिंगर सोना महापात्रा ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोना ने कंगना के इंटरव्यू को सर्कस बताया और कहा कि कंगना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रही हैं।

सोना महापात्रा ने अपने फेसबुक पर लिखे एक लंबे पोस्ट में कहा कि, ‘वह हमेशा कंगना के सपोर्ट में रही हैं और उनकी बेबाक पर्सनेलिटी को पसंद करती हैं, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले सार्वजनिक तौर पर अपनी निजी जिंदगी यूं खोलकर रखना को बेकार पीआर ट्रिक बताया है।’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी सोना महापात्रा ने अपने इस पोस्ट में कहा है, ‘अपने इंटरव्‍यू में कई विषयों और अहम मुद्दों पर तुम बात करती रही हो और अपना मत रखती रही हो, लेकिन यह वर्तमान ‘सर्कस’ नही।’ सोना ने अपने पोस्ट में कहा है, ‘जिंदगी आसान नहीं रही है लेकिन तुम अब एक बहुत अच्छी जगह पर हो, जहां से तुम कई सारे सकारात्म बदलाव ला सकती हो।’


बता दें कि, सोना महापात्रा इससे पहले भी कई बार कई विषय पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते चर्चाएं बटोर चुकी हैं। कुछ महीनों पहले मुंबई में हुए जस्टिन बीबर के कोन्सर्ट में सोनाक्षी सिन्हा के गायिका के तौर पर शामिल होने की खबरों पर भी सोना महापात्रा उनका विरोध कर चुकी हैं, जिसके बाद सोनाक्षी ने ट्विटर पर उन्हें ब्लॉक कर दिया था।