गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत मुंबई से गिरफ्तार!

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 03 सितम्बर 2017, 10:19 PM (IST)

पानीपत। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली गई बेटी हनीप्रीत के मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार होने के संबंध में सोशल मीडिया पर सूचनाएं आम हो रही हैं। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि बलात्कारी बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसान को पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एअरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है और उसे कल पंजाब ले जाया जाएगा। उसके बाद हनीप्रीत की कोर्ट में पेशी होगी।

आपको बता दें कि हनीप्रीत पर देशद्रोह, हिंसा करने के लिए उसकाने जैसे गंभीर आरोप हैं। हनीप्रीत की तलाश के लिए हरियाणा पुलिस लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर चुकी थी। इसके बाद इंटरनेशनल अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि वह भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने के प्रयास में थी। पुलिस द्वारा उसके पास से जब्त पासपोर्ट में उसका नाम प्रियंका तनेजा लिखा हुआ था। वह नर्स की ड्रेस पहने हुई थी। उसने बाल भी सफेद किए हुए थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हालांकि अभी तक यह बात सिर्फ अफवाह ही मानी जा रही है, लेकिन इस बारे में पुलिस का कहना है कि हनीप्रीत के मुंबई में होने की सूचनाएं मिल रही हैं। उसे किसी भी समय हिरासत में लिया जा सकता है। उसके साथ बाकी चार लोगों के भी होने की संभावना है।


ये भी पढ़ें - राम रहीम: फैसला सुनाने के दौरान जानिए कोर्ट रूम में क्या क्या हुआ