डेटिंग की खबरों पर यह अभिनेता बोले...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 31 मार्च 2016, 4:15 PM (IST)

मुंबई। छोटे पर्दे के अभिनेता नमिश तनेजा का कहना है कि वे किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। नमिश का कहना है कि किसी के साथ घूमने फिरने का मतलब डेट करना नहीं होता है। गौरतलब है कि नमिश इन दिनों कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे चर्चित धारावाहिक स्वरागिनी में नजर आ रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि मीडिया में खबरें आई थी कि नमिश किसी लडकी को डेट कर रहे हैं। नमिश ने उन मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिनके अनुसार, वह किसी लडकी को डेट कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह जब किसी को डेट करेंगे तो उसके बारे में अपने प्रशंसकों को जरूर बताएंगे।

नमिश ने एक बयान में कहा कि क्योंकि मैं सिंगल हूं और किसी के साथ घूम-फिर रहा हूं, तो इसका मतलब यह कतई नहीं हुआ कि मैं उसे डेट कर रहा हूं। क्या एक लडका और लडकी सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह से स्वारागिनी को समर्पित हूं और अपने काम को ही डेट कर रहा हूं। मैं अगर किसी को डेट करूंगा, तो उसके नाम की घोषणा जरूर करूंगा। तब तक शांत रहिए।