शहर में होम्योपैथी चिकित्सा सेवा औषधालय शुरू

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 03 सितम्बर 2017, 8:25 PM (IST)

बीकानेर। सूरजदेवी चंपालाल राजाणी डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को मुरलीधर व्यास कालोनी डी सेक्टर में होम्योपैथी चिकित्सा सेवा औषधालय का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर आयोजित विशाल निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में 175 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां दी गईं।

शिविर प्रभारी डॉ. बी लाल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के संस्थापक सुंदरलाल डागा ने किया। शिविर में फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी, चित्रकार महावीर स्वामी, लेखक अशफाक कादरी ने अपने विचार रखे। शिविर व्यवस्थापक चंद्रशेखर स्वामी ने बताया कि शिविर में बीकानेर के अनुभवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी लाल, डॉ.अब्दुल सत्तार खिलजी, डॉ.अब्दुल वाहिद, डॉ.विजेंद्र सैनी, डॉ.अशोक सुथार, डॉ.विपिन शर्मा, डॉ.शाहिन्दा कादरी ने सेवाएं दीं। इस पर उनका सम्मान भी किया गया। शिविर सहायक रविकांत पुरोहित ने बताया कि शिविर में सभी आयु वर्ग के रोगियों के जटिल रोगों को चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां दी गईं।

आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख



ये भी पढ़ें - खादी के विविध रंगों से दमक उठा रैम्प, मॉडल्स ने किया कैटवॉक