तबेले पर चला सरकारी बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 03 सितम्बर 2017, 09:39 AM (IST)

कोटा। यूआईटी ने पटेल नगर में सरकारी जमीन पर तबेले पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया। विभाग यहां पहले भी तीन बार कार्रवाई कर चुका है, लेकिन अतिक्रमी ने फिर से अतिक्रमण करके रोड ग्रीन बेल्ट को भी अपने कब्जे में कर लिया था। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटाया गया।

पटेल नगर से स्टेडियम रोड पर एक व्यक्ति ने 50x100 स्क्वायर फुट के भूखंड पर कब्जा करके पशुओं का तबेला बना रखा था, यहां पर गोबर एकत्रित करना, सड़क तथा ग्रीन बेल्ट पर उपले थापने का भी काम किया जा रहा था। शनिवार को पहुंची विभाग की टीम ने यहां उसके निर्माण, टापरी अन्य सभी चीजों को तोड़ दिया। इसके साथ ही पाबंद भी किया कि दुबारा अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटवारी सत्यनारायण कटारिया ने बताया कि तबेले को पूरी तरह नष्ट करके जेईएन से यहां चारदीवारी करने को कह दिया गया है। इसी प्रकार नयागांव में यूआईटी की शैक्षणिक योजना में कुछ लोगों ने चारदीवारी करके अतिक्रमण कर लिया था, उसे भी तोड़ दिया गया है। यहां पर पूरे ब्लॉक तैयार कर लिए गए थे। श्रीनाथपुरम बी सेक्टर में कुछ रेत के ठेकेदारों का कब्जा भी हटा दिया। उन्हें भी हटाकर रेत को फैला दिया गया है। यहीं पर एक व्यक्ति ने लकड़ी की टाल लगाकर बड़ा कारखाना बना रखा था, यहां पर लोग शराब पीकर उत्पात मचाते थे, उन सभी को हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे