पहले भारतीय टेलेविजन पर शो की टीआरपी टिकी होती थी सास बहु के ड्रामे पर अब शो की टीआरपी टिकी हैं भूतो के सहारे। हमे तो कुछ ऐसा ही लग रहा है। बीते वर्ष 2015 में ये हैं मोहब्ब्तें के भूतिया ट्रैक ने खूब टीआरपी बटोरी थीं। भले ही सीरियल ने टीआरपी बटोरी हो लेकिन एक समय के बाद दर्शक भी शो के भूतिया ट्रैक से ऊब गए थे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि इंडियन टेलीविजन शोज की टीआरपी सिर्फ भूत ही बचा सकते हैं इसीलिए तो हर धारावाहिक टीआरपी की रेस में नंबर 1 की दौड़ के लिए भूत का सहारा ले रहा है।
क्लिक कर स्लाइड्स पर डालिए एक नजर ..........
ये हैं मोहब्ब्तेंस्टार पल्स के शो ये हैं मोहब्ब्तें में दर्शकों को लव स्टोरी के अलावा हॉरर ड्रामा, क्रोकोडाइल अटैक और भी ना जाने क्या दिखाने की कोशिश की जा रही है।भगवान ही जाने। इतना ही नहीं ये तो सिर्फ टीवी की दुनिया में ही लाजमी है कि जीवित इंसान का भूत दुसरे इंसान के भीतर प्रवेश कर लोगो को हवा में लटकाए।
कुमकुम भाग्यये हैं मोहब्ब्तें के बाद एकता कपूर ने कुमकुम भाग्य में भी भूतिया ट्विस्ट डाल दिया। जो दर्शकों द्वारा कुछ खास पसंद नहीं किया गया।
ससुराल सिमर का कलर्स के बहुचर्चित शो ससुराल सिमर का जिसका नाम होना चाहिए था ससुराल भूत और डायनों का। शो में आये दिन दर्शकों को भूत और डायनों के ट्रैक देखने को मिलते रहते हैं।
दिया और बाती हम स्टार पल्स के शो दिया और बाती हम में जल्द ही दर्शक भूतिया ट्रैक देखेंगें और होगा आरजू का। जिसे आतंकवादी समझ संध्या राठी ने मार दिया हैं। आपको बता दे ये भूत होगा संध्या का इल्यूजन होगा। अब ये भूतिया ट्रैक शो की टीआरपी में कितने चार चाँद लगाती हैं ये तो अने वाला वक्त ही बताएगा।
स्वरागिनी कलर्स के स्वरागिनी में दर्शक आये दिन नये ट्विस्ट देखते हैं। इसी में से एक ट्विस्ट था भूत का ड्रामा और ये ड्रामा रचा उर्वशी मासी ने अपनी बहन जानकी के हत्यारे के खुलासे के लिए। लेकिन उर्वशी मासी का ड्रामा तो उन्हें पर ही उल्टा पड़ गया और साथ ही यह भूतिया ट्रैक भी दर्शकों की भीड़ जुटाने में नाकामयाब रहा था।