विभिन्नता में एकता ही है हमारे देश की पहचान: परमजीत सिंह सचदेवा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017, 7:09 PM (IST)

होशियारपुर। सामाजिक संस्था नई सोच वेल्फेयर सोसायटी एवं जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल की तरफ से अश्विनी गेंद की अगुवाई में करवाए जा रहे 9वें गणेशोत्सव के पांचवें दिन आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा, जिला प्रधान मदन लाल सूद व अन्य नेता तथा वालंटियरों ने विशेष तौर से पहुंचकर गणपति वंदना की और आरती उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से साध्वियों ने गणेश जी की महिमा व भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नेता परमजीत सिंह सचदेवा ने आयोजकों द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमारे देश के किस भाग में कौन सा त्योहार व पर्व मनाया जाता है। वो वहीं तक सीमित था, मगर आज देश के हर भाग में लोग एक दूसरे राज्य एवं समुदाय की संस्कृति को जानने लगे है। जिससे हमारा भाईचारा और मजबूत हुआ है तथा लोगों में राष्ट्रीयता की भावना का संचार और भी मजबूती से होने लगा है, जो कि समय की मांग भी है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे के त्योहारों व खुशी का हिस्सा बनना चाहिए तथा हमारे प्यारे देश भारत की यही अनूठी पहचान भी है। इस अवसर पर अश्विनी गेंद व अन्य आयोजकों की तरफ से मेहमानों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित भी किया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे