ज्यादा पावर व फीचर्स लिए लॉन्च हुई Skoda Octavia RS

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017, 6:38 PM (IST)

स्कोडा ने अपनी आॅक्टाविया आरएस सेडान को आज लॉन्च कर दिया। हालांकि रेग्युलर वर्जन से यह 1.72 लाख रूपए महंगी है लेकिन इसका लुक व फीचर्स पहले से इस बार काफी बेहतर व लग्ज़री हैं। यहां तक की पावर व टॉर्क भी ज्यादा है। इन सभी को देखते हुए इतनी कीमत ज्यादा देना कोई नुकसान का सौदा नहीं है। यह पुरानी आॅक्टाविया सेडान का ही नया व अपडेट मॉडल है जिसे और ग्लॉसी लुक दिया है। इस लग्ज़री सेडान की कीमत 24.62 लाख रूपए है जो एक्सशोरूम, दिल्ली के अनुसार है। बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डिजाइन की बात करें तो आगे की तरफ नया बंपर और बड़ा एयर डम दिया गया है, जो इसे एक नया व रेग्यूलर ऑक्टाविया से अलग लुक देता है। रियर साइड में ड्यूल ट्रेपजोडियल एग्जॉस्ट पाइप एक स्पोर्टी लुक लिए हुए हैं। 17 इंच के बड़े ट्यूबलैस टायर सड़क पर अपनी ग्रिप मजबूत रखते हैं। कैंडी व्हाइट, रेस ब्लू, कोरिडा रेड व स्टील ग्रे सहित 4 कलर आॅप्शन में यह कार ग्राहकों को खिंचने का काम पक्के तौर पर करेगी।

ये भी पढ़ें - पहले नहीं था महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह नाम, जानिए दिलचस्प स्टोरी ...

केबिन में सबसे पहले ध्यान आगे वाली सीटें खींचेगी, इन पर बोल्स्टरिंग और वीआरएस बैजिंग दी गई है। इस में स्पोर्ट्स सीटें, फ्लैट बोटम स्टीयरिंग व्हील, अलकंतारा और लैदर अपहोल्स्ट्री समेत कई स्पोर्टी फीचर दिए गए हैं। बाकी टचस्क्रीन, पावर विंडो व रियर एसी सहित सभी फीचर्स रेग्युलर मॉडल जैसे हैं।

ये भी पढ़ें - राम रहीम की रंगीन कारों के बारे में जानना चाहेंगे आप ...

पावर स्पेक्स की बात करें तो नई ऑक्टाविया आरएस में 2.0 लीटर का टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मशीन 230पीएस का पावर और 350एनएम टॉर्क जनेरट करता है। यह इंजन रेग्यूलर ऑक्टाविया की तुलना में 80 पीएस की ज्यादा पावर और 100 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ये भी पढ़ें - Test Drive: केवल फाॅर्मल्टी नहीं, जरूरी है यह काम