वेब सीरीज में कुणाल कपूर के साथ नजर आएंगी कुब्रा सैत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017, 3:26 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री कुब्रा सैत अभिनेता कुणाल कपूर के साथ नई वेब सीरीज गोइंग वायरल प्राइवेट लिमिटेड में नजर आएंगी। कुब्रा ने एक बयान में कहा, मैं इस श्रंखला में विश्वासी, शिष्ट, स्वतंत्र और दृढ़ किरदार निभा रही हूं। मेरा काम चीजों को पूरा करना है। असल जिंदगी में शेर और पर्दे पर एक नेता का किरदार निभाना मजेदार है।

इस वेब श्रृंखला की आठ कडिय़ां होंगी और यह गुरुवार से प्रसारित हो रहा है। उन्होंने कहा, यही वह जगह है, जहां हास्य मसाला और मीठा हर तरह का स्वाद मिलेगा। कुणाल कपूर के साथ काम करने पर कुब्रा ने कहा, वे बहुत मजेदार हैं। वे एक अद्भुत अभिनेता हैं। काम करने के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे