नई दिल्ली। मोदी सरकार देश में अपने शासन के तीन साल पूरे कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के मंत्रिमंडल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल होने वाला है। कल शाम को कई मंत्रियों ने इस्तीफे ने इस बात को और हवा दी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मंत्रियों के कामकाज का
ऑडिट किया था और सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया था। इस
रिपोर्ट में मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को लागू करने से लेकर पार्टी की
जिम्मेदारियों का लेखा जोखा है। इस ऑडिट के आधार पर ही कैबिनेट फेरबदल का
फैसला लिया जा रहा है।
इस बार के फेरबदल में काफी नए चेहरे सामने आ सकते हैं। संभावना है कि परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को रेलमंत्री बनाया जा सकता है। जबकि रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पर्यावरण मंत्रालय सौंपा जा सकता है। आपको बता दें कि राजीव प्रताप रूडी, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इनकी हो सकती है छुट्टी -
जलमंत्री उमा भारती, संजीव बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते और राजीव प्रताप रूडी की छुट्टी हो सकती है। यूपी से वरिष्ठ मंत्री कलराज मिश्र का भी हटना तय माना जा रहा है। कलराज मिश्र को किसी राज्य का गवर्नर बनाया जा सकता है। पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान व प्रकाश जावड़ेकर का प्रमोशन हो सकता है।
देश को मिल सकता है रक्षामंत्री -
पिछले काफी समय से देश के बाद कोई स्थाई रक्षामंत्री नहीं है। उम्मीद है कि देश को इस बार रक्षामंत्री मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर