भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री 5 सितंबर को भरतपुर आएंगे

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 31 अगस्त 2017, 8:17 PM (IST)

भरतपुर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के 5 सितंबर को भरतपुर आगमन को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्किट हाउस में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला महामंत्री शिवराज सिहं तमरौली ने 5 सितम्बर को कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे राहर बॉर्डर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रामलाल का स्वागत किया जाएगा। 10:30 बजे बूथ सं. 5 ग्राम तमरौली पर बूथ कमेटी की बैठक ली जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एवं प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे दीनदयाल मंडल की बैठक में भाग लेंगे तथा दोपहर 1 बजे आडिटोरियम में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

जिला मीडिया प्रमुख अशोक सिंहल के अनुसार प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भरतपुर जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिक, पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला महामंत्री गिरधारी गुप्ता ने बाहर से आए विस्तारक शिमला शर्मा, बद्री प्रसाद मीणा, कल्याण सिंह, गोवर्धन, हरीशंकर एवं तेजसिंह का स्वागत किया गया। बैठक में तय किया गया कि 3 सितम्बर को तैयारियों की चर्चा के सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजे बैठक होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बालगोविन्द मावई, जिला कोषाध्यक्ष सुनील प्रधान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन रारह, जिला मीडिया प्रमुख अशोक सिंहल, रूपेन्द्र जीधाना, शीला चन्दन, हेमु जधीना, राकेश सर्राफ, उमाशंकर शर्मा, अनिल कौशिक, राजू शर्मा, दीपक नरूका, नरेन्द्र कुमार सिंहल, मुकेश सिंहल, रज्जन सिंह आदि उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे