‘जुडवां 2’ New Song में वरूण धवन ने गणेश जी से की यह शिकायत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 31 अगस्त 2017, 2:23 PM (IST)

वरुण धवन जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वां’ के सीक्‍वेल ‘जुडवां 2’ में डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘जुड़वां 2’ का दूसरा गाना ‘सुनो गणपती बप्पा मोरया’ आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में वरुण धवन टपोरी लुक में दिख रहे हैं। गणेश महोत्सव जैसे शुभ अवसर पर रिलीज हो रहा गणपति बप्पा का यह गीत सही समय पर अपनी दस्तक दे रहा है। साथ ही यह गीत गणपती विसर्जन जैसे मौके के लिए भी उत्तम गाना माना जा रहा है। ‘जुड़वां 2’ में वरुण धवन को राजा और प्रेम के रूप में दिखेंगे। जैकलीन फर्नांडीज, तापसी पन्नू मूल फिल्म से करिश्मा कपूर और रंभा की भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी।

गाने में वरुण गणपति बप्‍पा के सामने अजीब सी गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल इस गाने के बोल हैं, ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया, परेशान करें मुझे छोरियां...’ गाने में वरुण राजा बने नजर आ रहे हैं। इस गाने को म्‍यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है और इसे दानिश साबरी लिखा है।

ये भी पढ़ें - मौत के बाद इंदर की पहली पत्नी ने किया अहम और बड़ा खुलासा

इस गाने को आवाज दी है अमित मिश्रा ने। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में 10 दिनों का गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। 2 मिनट के इस गाने में दिखाया गया है कि वरुण धवन को लड़कियां परेशान कर रही हैं और इसी से बचने की गुहार वह गणपति बप्पा से लगा रहे हैं। आप भी देखें इस फिल्म का यह नया गाना।

ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना

ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य