भरतपुर। जिला जाट महासभा की ओर से गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समारोह में भरतपुर धौलपुर के जाटों को ओबीसी आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया।
कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह, नेमसिंह फौजदार एवं बीसूका उपाध्यक्ष डॉ दिगंबरसिंह के पुत्र डॉ. शैलेश सिंह का सम्मान किया गया। जाट महासभा भाजपा में डॉ दिगम्बर सिंह समर्थित मानी जाती है। इस सम्मान की राजनीतिक क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। इस मौके पर जाट महासभा पदाधिकारी मुकेश उसरानी, मोहन रारह सरपंच ज्ञानू जघीना सहित प्रमुख लोग मौजूद रह।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे