भारत में हिंदुत्व के कारण नहीं पनपा इस्लामिक चरमपंथ: चीनी मीडिया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 31 अगस्त 2017, 10:48 AM (IST)

बिजिंग। डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद अब चीनी मीडिया ने भी भारत पर अपना रुख नरम कर लिया है। डोकलाम को लेकर जो चीनी मीडिया कल तक भारत पर शब्दों के तीखे बाणों का प्रयोग कर रहा था, उसने पीएम मोदी के चीन दौर से पहले अपने रुख में नरमी दिखाई है। गौरतलब है कि पीएम मोदी अगले सप्ताह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन जाएंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से पहले चीन के सरकारी अखबर ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में भारत और हिंदुत्व की प्रशंसा की गई है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि भारत में मौजूद हिंदुत्व के कारण ही यहां इस्लामिक चरमपंथ नहीं पनप सकता है।

साथ ही लेख में हिंदुत्व की प्रशंसा करते हुए लिखा गया है कि कैसे यह धर्म की पहचान से भी आगे बढते हुए जीवनशैली और सामाजिक व्यवस्था में तबदील हो गया। साथ ही इस लेख में एक 1995 में आई एक बॉलीवुड फिल्म बॉम्बे का जिक्र भी किया गया है। ज्ञातव्य है कि फिल्म बॉम्बे 1992 में हुए दंगों पर आधारित है। इस फिल्म में एक मुस्लिम युवती और एक हिंदू युवक के प्यार पर आधारित है। दोनों अपने-अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करते हैं। ज्ञातव्य है कि युवक और युवती सांप्रदायिक दंगों में फंस भी जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि यह फिल्म इस सवाल का जवाब है कि क्यों भारत में दूसरे देशों से इतर कट्टर इस्लाम अपनी जगह नहीं बना पाया। साथ ही लेख में कहा गया है कि एशिया के दूसरे देशों में जिस तरह के इस्लामिक संगठन मौजूद हैं, ऐसे कट्टर इस्लामिक संगठन भारत में नहीं है। लेख में कहा गया है कि फिलिपींस का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इस्लामी चरमपंथियों ने पूरे क्षेत्र को बर्बाद कर दिया। वहीं लेख में कहा गया है कि इस्लामी चरमपंथ की भारत में नहीं के बराबर मौजूदगी ने उसे एशिया में अहम बनाया है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल