बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ की शूटिंग के दौरान हादसा घट गया और टेक्नीशियन शाह आलम को करंट लगने से मौत हो गयी। शाह आलम की मौत के बाद शूटिंग रद्द कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा और परमव्रत चटर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के कोरोलबेरिया में ‘परी’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उसी शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ। यह घटना लेदर कंप्लेक्स पुलिस स्टेशन इलाके में घटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बॉलीवुड टेक्नीशियन 28 वर्षीय शाह आलम उत्तर प्रदेश का निवासी है। शूटिंग के स्थान पर बांस की लंबी-लंबी झाड़ी थी। लाइट इंपैक्ट देने के लिए झाड़ी से तार को सजाया गया था, लेकिन शूटिंग के बाद पैकिंग के दौरान नंगे तार शाह आलम का स्पर्श हो गया। करंट लगने के बाद बेहोशी की हालत में पहले स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फिर साल्टलेक स्थित ओइयो निजी अस्पताल में उसे स्थानांतरित किया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच शूटिंग रद्द कर दी गयी है। कुछ समय पहले ही अनुष्का शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के पोस्टर्स को रिलीज किया था।
ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी
अपने ट्विटर अकाउंस सो उन्होंने फिल्न के दो पोस्टर को जारी किया था। पोस्टर में अनुष्का का एक डरावना रूप दिख रहा था। पहली नजर में तो आप पहचान भी नहीं पाएंगे कि यह अनुष्का ही हैं। पोस्टर के ऊपरी भाग में ‘परी शूट बिगिंस नॉउ’ लिखा हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि अनुष्का शर्मा फिल्म परी की को-प्रोड्यूसर भी हैं। बता दें कि अनुष्का फिल्म परी से पहले NH 10 और फिल्लौरी को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - मौत के बाद इंदर की पहली पत्नी ने किया अहम और बड़ा खुलासा