यह जिंदा रहने का शानदार तरीका है : ऋचा चड्ढा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 अगस्त 2017, 2:28 PM (IST)

मुंबई। कॉमेडी रियलिटी टीवी शो ‘क्वीन ऑफ कॉमेडी’ के साथ टेलीविजन पर पदार्पण कर रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि लोगों को हंसाना जीने का शानदार तरीका है।
फिल्म ‘फुकरे’ में भोली पंजाबन का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। वह इसके निर्णायकों में से हैं।

ऋचा ने कहा, ‘‘इस शो में होना अद्भुत है। लोगों को हंसाना जिंदा रहने का शानदार तरीका है। आमतौर पर शूटिंग थकाऊ होती है, लेकिन यह शो तरोताजा कर देता है। कॉमेडी दृश्य में काफी वृद्धि हुई है और मुझे इसके लिए खुशी है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस तरह के असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों से मुलाकात करने में खुशी है।’’ शो की शूटिंग सितंबर के मध्य पूरी हो जाएगी। अक्टूबर में टीएलसी भारत में इसके प्रीमियर की संभावना है।

ये भी पढ़ें - आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग