साल 2004 में ‘जूली’ नाम से इरॉटिक फिल्म आई थी। जिसने नेहा धूपिया को रातोंरात सनसनी बना दिया था। फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज काफी सुर्खियों में रहा था। अब इसका सीक्वल भी आ रहा है। ‘जूली-2’ नाम की इस फिल्म में नेहा धूपिया तो नजर नहीं आएंगी लेकिन साउथ की सनसनी जरूर इसमें अपनी अदाओं का जादू बिखरेंगी। ‘जूली-2’ का टीजर रिलीज हो गया है, और पर्दा उठ गया है कि यह साउथ की सनसनी कौन है। फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी लीड रोल में हैं। वे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘जूली’ फिल्म की तरह ही काफी बोल्ड होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
‘जूली 2’ लक्ष्मी की 50वीं फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री इस फिल्म में 96 अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आने वालीं हैं। फिल्म के लिए राय लक्ष्मी ने 11 किलो वजन कम किया और बाद में कहानी की मांग के हिसाब से अभिनेत्री को अपना वजन भी बढ़ाना पड़ा।
ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए अमिताभ-रेखा