डेबिट कार्ड की जानकारी ले 80 हजार रूपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 अगस्त 2017, 11:32 PM (IST)

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेबिट कार्ड की जानकारी ले 80 हजार रूपए की ठगी की वारदात में वंाछित चल रहे एक आरोपी को पकडा है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार जाटव उर्फ अर्जुन उम्र पाच्यावाला जयपुर का रहने वाला है । पुलिस ने बताया कि किसान मार्ग बरकत नगर के रहने वाले यश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि पिछले फरवरी -मार्च महीने में उसके खाते से 80 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं जो किसी पेटीएम वाॅलेट में एंड हुए है। पुलिस ने पेटीएम वालेट के आधार पर जांच की तो यह पेटीएम वालेट धारक पंकज कुमार जाटव का निकला। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारादत को करना स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे