भीलवाड़ा। सरकारी मुख्य सचेतक कालुलाल गुर्जर ने सवाईभोज महंत भूदेव दास के निधन पर अपनी संवेदना एवं गहरा शोक व्यक्त किया हैं। गुर्जर ने कहा कि भूदेव दास जी ने सवाईभोज के महंत के रुप में लंबे समय तक अपनी सेवाओं से गुर्जर समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने गुर्जर समाज के समाज सुधारक के रुप मे भी कई कदम उठाए तथा समाज को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान दिया। उनका निधन गुर्जर समाज तथा मानवता के लिए बड़ी क्षति हैं जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। गुर्जर ने बताया की महंत जी का अंतिम संस्कार 30 अगस्त को दोपहर में आसीन्द में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से टेलीफोन पर वार्ता हुई है तथा मुख्यमंत्रीे कल उदयपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रातः 11.30 बजे आसींद पहुंचेंगी वही सवाईभोज ट्रस्ट के सदस्यो ने बताया की प्रदेश काग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट सहित देश के काफी संख्या मे गुर्जर समाज के लोग मंहत जी की अंतिम विदाई मे शामिल होगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे