पीएमओ से दुर्व्यवहार मामले में चिकित्सकों ने जताया आक्रोश, कल से हड़ताल की चेतावनी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 अगस्त 2017, 5:01 PM (IST)

चूरू। कांग्रेस नेता एवं भरतपुर विधायक विश्वेन्द्र सिंह द्वारा पीएमओ के साथ किए कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पर आक्रोश जताया। अपनी 33 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 4 दिन से दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रर्दशन कर रहे राजकीय भरतिया अस्पताल के चिकित्सकों ने भरतपुर विधायक विश्वेन्द्र सिंह का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इससे पहले राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर से कांग्रेस नेता विश्वेन्द्र सिंह के पुतले की नारेबाजी कर शव यात्रा निकाली गई। इधर सरकार से 33 सूत्री मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार कर धरने पर बेठे चिकित्सकों ने बुधवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को भी ठप करने की बात कही गई है। इस संबंध में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जांदू ने बताया कि राज्य के सेवारत चिकित्सक 33 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलनरत हैं, आज चौथे दिन भी 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया। अभी भी अगर कोई सकारात्मक रूख नहीं अपनाया जाता है तो 30 अगस्त को सभी चिकित्सकीय सेवाएं ठप कर दी जाएंगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस दौरान आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेगी। डॉ. सुनील जांदू ने कहा कि कांग्रेस नेता विश्वेन्द्र सिंह ने हमारे भरतपुर पीएमओ के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसका विरोध करते हुए आज उनका पुतला जलाया गया है।


ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!