आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। वहीं, इस शुक्रवार कुल मिलकर 10 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, लेकिन फिर भी लोग ‘बरेली की बर्फी’ का मजा चखने थियेटर जा रहे हैं। फिल्म अब तक 24.67 करोड़ रु. का बिजनेस कर चुकी है। महानायक अमिताभ बच्चन अभिनेता राजकुमार राव की सबसे बड़ी प्रेरणा है। अभिनेता अमिताभ बच्चन की ओर से हाथ से लिखा तारीफ भरा नोट मिलने के बाद अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म बरेली की बर्फी की टीम को सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से भी तारीफ मिली है। ईरानी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘अश्विनी अय्यर को बधाई। पूरी टीम, खासकर राजकुमार राव और बिट्टी के माता-पिता का उम्दा काम..बेहतरीन संवाद।’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म बरेली की बर्फी 18 अगस्त को रिलीज हुई थी। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने फिल्म के कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ की थी।
उन्होंने बाद में इसके कलाकारों राजकुमार राव और कृति सैनन की तारीफ करते हुए गुलदस्ते के साथ हाथ से लिखा एक नोट भी भेजा।
ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप
फिल्म में बिट्टी का किरदार निभाने वाली कृति ने मंगलवार को ट्वीट किया, यह अपने आप में मील का पत्थर महसूस होता है। आप हमारी प्रेरणा रहे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर। इसने वास्तव में मेरा दिन बना दिया। महानायक के हाथों से लिखा नोट मिलने के बाद राजकुमार राव भी अभिभूत दिखे।
ये भी पढ़ें - B. Special: संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप