यह है साठ लाख की लागत से बनी सड़क... हाल ऐसा कि...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 अगस्त 2017, 12:13 PM (IST)

धौलपुर। जिले के बसेड़ी उपखंड से जारगा और जगनेर को जाने वाले सड़क मार्ग पर दो माह पूर्व साठ लाख की लागत से 5 किलोमीटर की दूरी तक सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह सड़क मात्र दो माह में ही जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीण देवेंद्र सिंह, छोटू व अवधेश ने प्रशासन और ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता बरतने के साथ ही घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इस कारण यह सड़क दो माह का समय भी पूरा नहीं कर पाई और जगह-जगह से टूट गई। इस कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता काशीराम रावत से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो सहायक अभियंता रावत ने स्वयं को धौलपुर होना बताया, लेकिन जब ऑफिस पहुंचे तो सहायक अभियंता रावत वहां पर मौजूद मिले। घटिया निर्माण को लेकर जब सहायक अभियंता से बात की तो कैमरे के सामने सहायक अभियंता बिना जानकारी दिए कुर्सी से खड़े होकर ऑफिस से बाहर निकल गए। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं अधिकारी भी घटिया निर्माण में लिप्त हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सहायक अभियंता के बिना जानकारी देकर कार्यालय से चले जाने के बारे में जब उपखंड अधिकारी जय सिंह को बताया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व जो सड़क बनी थी, वह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।


ये भी पढ़ें - इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा

इसके लिए सहायक अभियंता को पत्र लिखकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं और पत्र में यह भी पूछा है कि इस संबंध में क्या कार्रवाई की जा रही है।

आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख



ये भी पढ़ें - यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां