लीड्स। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यहां जारी तीन मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। वेस्टइंडीज को अंतिम दिन के खेल में मंगलवार को जीत के लिए 317 रन और चाहिए, जबकि उसके सभी विकेट बाकी हैं।
इंडीज ने सोमवार को चौथे दिन स्टंप्स के समय तक 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह ओवर में 5/0 रन बना लिए थे। पहली पारी में शतक जमाने वाले ओपनर क्रेग ब्रेथवेट चार और किरेन पॉवेल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले सोमवार को इंग्लैंड ने सुबह अपनी दूसरी पारी 171/3 रन से आगे शुरू की।
इंग्लैंड ने पारी 141 ओवर में आठ विकेट पर 490 रन बनाकर घोषित कर दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। उन्होंने 93 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके जमाए। मोईन के अलावा पांच और बल्लेबाज अर्धशतक जमाने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कप्तान जोए रूट ने 111 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 72, डेविड मालन ने 186
गेंदों पर सात चौकों की मदद से 61, क्रिस वोक्स ने 104 गेंदों पर सात
चौकों की मदद से नाबाद 61, पहली पारी में सैकड़ा जडऩे वाले बेन स्टोक्स ने
108 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 58 और स्टोनमैन ने 124 गेंदों पर सात
चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इंडीज ने 39 अतिरिक्त रन भी दिए। रोस्टन चेज
ने तीन, कप्तान जेसन होल्डर व स्टुअर्ट गेब्रियल ने 2-2 और देवेंद्र बिशू
ने एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ें - चेतेश्वर पुजारा ने छुआ यह आंकडा, देखें टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज